Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत भारी क्षेत्र में बारिश के दौरान अनियंत्रित ट्रेलर पलटा:डुमरियागंज-रुधौली मार्ग पर...

भारत भारी क्षेत्र में बारिश के दौरान अनियंत्रित ट्रेलर पलटा:डुमरियागंज-रुधौली मार्ग पर हुआ हादसा, चालक सुरक्षित


सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार सुबह तेज बारिश के दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। यह हादसा डुमरियागंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-रुधौली मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत भारतभारी के कोरई भारी के पास हुआ। सड़क के बगल नाला की खुदाई मुख्य वजह बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क काफी फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान रुधौली से डुमरियागंज की तरफ जा रहा ट्रेलर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क के किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डुमरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके। थाना प्रभारी डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह बारिश के कारण कोरई भारी के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा। उन्होंने कहा, “पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक सुरक्षित है। प्रथम दृष्टया बारिश और फिसलन को हादसे का कारण माना जा रहा है। ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments