Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक:बभनी में एंटी रोमियो अभियान...

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक:बभनी में एंटी रोमियो अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी


सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित सरफराज इंटर कॉलेज बभनी में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्राओं को नए कानूनों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों और एंटी रोमियो अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई यह कार्यक्रम थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित किया गया इसका संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शामिल थीं इसके अतिरिक्त, छात्राओं को आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। इनमें 112 पुलिस1090 वूमेन पावर लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन108 एम्बुलेंस 1930 साइबर हेल्पलाइन1098 चाइल्ड हेल्पलाइन102 स्वास्थ्य सेवा181 महिला हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा प्रमुख थे। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 45 से अधिक छात्राएं उपस्थित थीं। मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक बबुना यादव, हेड कांस्टेबल तेजप्रकाश मौर्य और महिला आरक्षी अनुपम शामिल रहीं। टीम ने बालिकाओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों और सतर्कता के महत्व के प्रति जागरूक किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments