Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मलौली गोसाई में बच्चे को डीजल से जलाने का मामला:कैटरिंग संचालक समेत...

मलौली गोसाई में बच्चे को डीजल से जलाने का मामला:कैटरिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार, लखनऊ में बालक की हालत गंभीर

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में एक शादी समारोह के दौरान 11 वर्षीय बालक चमन को डीजल डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कैटरिंग संचालक लाल जी निषाद और एक अन्य रमेश निषाद शामिल हैं। छावनी पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती बालक चमन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसका इलाज कर रही है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि यह कार्रवाई बालक चमन के मामा गयादीन की तहरीर पर की गई है। गुरुवार को देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले, गुरुवार को ही छावनी पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची थी और झुलसे बालक चमन तथा उसके परिजनों के बयान दर्ज किए थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments