#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय कट के पास एक डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला घायल हो गई, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह घटना 26 अप्रैल को हुई। पुलिस के अनुसार, अयोध्या से बस्ती की ओर जा रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (यूपी 51बीडब्ल्यू 8895) को खतमसराय चौराहे कट पर एक डंपर (बीआर 28 जीबी 1100) ने टक्कर मार दी। घायल महिला की पहचान राजदेवी पत्नी रामभवन, निवासी ग्राम धौरहरा चौहान, थाना छावनी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही विक्रमजोत पुलिस चौकी से कांस्टेबल दिनेश सिंह और राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने डंपर और मोटरसाइकिल दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में डंपर-बाइक टक्कर, एक महिला घायल:खतमसराय कट के पास हुआ हादसा, इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











