अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि बाकी के जितने दिन युद्धविराम (सीजफायर) रहेगा उतने दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा और सभी व्यावसायिक जहाजों (कॉमर्शियल वेसल्स) को वहां से गुजरने की अनुमति दी गई है।
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘लेबनान में युद्धविराम के मद्देनजर, ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन द्वारा पहले घोषित रूट पर सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को युद्धविराम के बाकी समय के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।’
यह भी पढ़ें: रूस और ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, ट्रंप ने दिया बड़ा झटका
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा, ‘ईरान ने अभी घोषणा की है कि ईरान का जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और पूर्ण आवाजाही के लिए तैयार है। थैंक यू!’
होता है 20 फीसदी व्यापार
स्ट्रेट ऑफ हार्मुज दुनिया का बहुत महत्वपूर्ण जलमार्ग है। यहां से दुनिया के तेल निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत व्यापार होता है। इसके बंद होने से तेल की कीमतों पर काफी असर पड़ रहा है। इसलिए इसके खुलने की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय बाजार और व्यापार को राहत मिलने की उम्मीद है। यह घोषणा लेबनान में चल रहे युद्धविराम के बाद आई है, जिससे क्षेत्र में तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान में उलझा अमेरिका, आगे बढ़ा चीन; ड्रैगन की बढ़ी अर्थव्यवस्था
(खबर अपडेट की जा रही है।)












