लखनऊ। नैतिक दृष्टिकोण केवल चिकित्सा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में जरूरी है। शॉर्टकट आपको आगे तो ले जा सकते हैं लेकिन नैतिक मूल्य और ईमानदारी आपको आत्म संतुष्टि प्रदान करते हैं। यह बात दिव्य गुरु के नाम से प्रसिद्ध आशुतोष महाराज के दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से आईं साध्वी अम्बिका भारती ने कही।
शनिवार को एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में ह्यूमन एप्रोच एण्ड एथिकल प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विषयक कार्यशाला में उपस्थित छात्रों को सम्बोधित कर रही थीं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.जमाल मसूद ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मरीज सर्वप्रथम,कार्यक्षमता और बिना किसी भेदभाव के मरीज के साथ संवाद और गोपनीयता बरकरार रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के लिए जरूरी है कि मरीजों से सकारात्मक संवाद करें और उनकी भावनाओं को समझें। यह मरीजों की चिकित्सा में सहायक होगा। डॉ. मसूद ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का छात्रों के इस संबंध में मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। साध्वी अंबिका भारती ने छात्रों से मोबाइल के इस्तेमाल, जंक फूड, रील देखने, गाने सुनने आदि के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि यह एक ट्रैप (जाल) है जिसके हम आदी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी आदत से मजबूर है। उन्होंने कहा कि हमें सोचना चाहिए कि किसी बुरी आदत को छोड़ या कम कर हमें क्या लाभ होगा। पहले खुद को जानें और आंख बंद कर सोचें कि तनाव की स्थिति याद कर उसमें जाएं उस वक्त हमने क्या किया था।
अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












