श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में संचालित ऑपरेशन रक्षा एवं बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत थाना एएचटी पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।आपरेशन रक्षा व बाल श्रम मुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना ए0एच0टी0 श्रावस्ती से प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह व उ0नि0 सतीश कुमार ,आरक्षी अमोल कुमार,म0आ0 गरिमा सिंह जिला प्रोबेशन से श्री जीतेंद्र मय टीम व एनजीओ से मो0 यूसुफ थाना गिलौला क्षेत्र बस अड्डों, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सुविखा मोड़ पर बाल श्रम ,बालविवाह , बाल तस्करी ,बालभिक्षावृत्ति के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बच्चों को जागरुक किया गया व उनकों अपने अधिकारों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही
योजनाओं के बारे बताया गया व आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर 1098 ,1090 ,112 ,1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा पम्पलेट का वितरण किया गया। श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
ऑपरेशन रक्षा एवं बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस ने चौपाल लगाकर किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












