#बस्ती_न्यूज
बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा तिराहे के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोर लगभग 15 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए किनारे जा गिरे। घायलों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटा गाँव निवासी 14 वर्षीय पंकज (पुत्र जितेंद्र कुमार) और 12 वर्षीय विराज (पुत्र रामसागर) के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार सुबह मकुदी गाँव स्थित अपनी मौसी के घर से बाइक पर सवार होकर अपने गाँव बनकटा लौट रहे थे। गौरा तिराहे के पास पहुँचते ही बस्ती से रुधौली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक अपने वाहन सहित रुधौली की दिशा में फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और उन्होंने तत्काल दोनों घायल किशोरों को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज में अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर:दो किशोर घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












