लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का आधिकारिक हैशटैग #UPPolice सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर 26 अप्रैल 2026 को विश्व स्तर पर ट्रेंड करता रहा। यह हैशटैग सुबह करीब 11 बजे ट्रेंडिंग में आया और कुछ ही समय में ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया।
यह ट्रेंड प्रदेशभर में आयोजित दीक्षांत परेड के चलते बना। वर्ष 2025 में भर्ती किए गए 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस की दीक्षांत परेड एक साथ 112 प्रशिक्षण केंद्रों—जिनमें 10 पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, 73 जनपदों की पुलिस लाइंस और 29 पीएसी बटालियन शामिल हैं—में आयोजित की गई।
राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में परेड का निरीक्षण व पुरस्कार वितरण Yogi Adityanath ने किया। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों की पुलिस इकाइयों ने कार्यक्रम से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें #UPPolice हैशटैग का उपयोग किया गया।
आंकड़ों के अनुसार, इस हैशटैग पर 64 हजार से अधिक ट्वीट किए गए और यह करीब 4 घंटे तक ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में शीर्ष पर बना रहा। इस दौरान इसे लगभग 64 मिलियन रीच, 5.58 लाख व्यूज़ और 1.13 बिलियन इंप्रेशन प्राप्त हुए।इस तरह दीक्षांत परेड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यापक मौजूदगी देखने को मिली।












