Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राप्ती नदी में नहाने गया किशोर डूबा:गोताखोरों की मदद से तलाश जारी,...

राप्ती नदी में नहाने गया किशोर डूबा:गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, नहाने गया था किशोर


श्रावस्ती के तुलसीपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां राप्ती नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोनवा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 15 वर्षीय कौशल रविवार दोपहर राप्ती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबते हुए देखा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी उमेश वर्मा और सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर डटे हुए हैं। पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कौशल का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments