श्रावस्ती जिले के गिलौला कस्बे में पशु अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 30 हजार रुपये से अधिक की नगदी चुरा ली। चोर मंदिर से एक पीतल का घंटा भी ले गए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दानपात्र पिछले लगभग एक वर्ष से नहीं खोला गया था। इसे हर वर्ष ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भंडारे के आयोजन के समय ही खोला जाता था। इसी दान राशि का उपयोग भंडारे के लिए किया जाता था। घटना की जानकारी सुबह होने पर कस्बे में फैल गई। स्थानीय लोगों ने चोरी की इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
हनुमान मंदिर में चोरी, 30 हजार से अधिक नगदी गायब:श्रावस्ती में दानपात्र तोड़कर चोरों ने पीतल का घंटा भी चुराया, साल भर बाद खुलता है दानपात्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












