पनियरा क्षेत्र में डीजल संकट के कारण बभनौली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि डीजल वितरण करना मुश्किल हो गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। पनियरा कस्बे के निवासी नईम अहमद ने बताया कि वह गुरुवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक डीजल नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लाइन तोड़कर जबरन अपने डिब्बे आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सुबह तेल वितरण शुरू हुआ था, लेकिन डिब्बों को लेकर हुई धक्का-मुक्की के बाद इसे रोकना पड़ा। अंगद कुमार ने बताया कि वह बुधवार भोर चार बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन शुक्रवार तक भी उन्हें डीजल नहीं मिला। कमासिन खुर्द निवासी मोहम्मद अंसारी ने कहा कि वह चार दिनों से डीजल के लिए भटक रहे हैं। शुक्रवार सुबह पर्ची कटने के बावजूद विवाद के कारण वितरण बंद हो गया। रामनगर के 70 वर्षीय मोतीलाल पिछले 24 घंटे से लाइन में खड़े हैं। विपिन यादव ने बताया कि वह दो दिनों से नंबर लगाए हुए हैं, लेकिन उन्हें डीजल नहीं मिल सका है। लोनिया टोला की शारदा देवी ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि धान का रोपा सूखने लगा है, फिर भी उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल पंप कर्मी जितेंद्र ने बताया कि डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि, भीड़ और अव्यवस्था के कारण वितरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जबरदस्ती नोजल छीनने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा के पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए हंगामा:24 घंटे से लाइन में लगे हैं किसान, धक्का-मुक्की के बाद वितरण रोका; पुलिस भी बेबस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












