Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:पुलिस ने जेवरात और नकदी...

सिद्धार्थनगर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:पुलिस ने जेवरात और नकदी बरामद किया, भेजा जेल


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए रविवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गनचौरा तालाब के पास से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषणों के साथ नकदी भी बरामद की गई। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी की घटना के खुलासे में जुटी थी। सर्विलांस सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गनचौरा तालाब के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने की चेन, दो चांदी की पायल, दस चांदी की बिछिया और पांच हजार रुपए नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान जावेद पुत्र इजहार हुसैन निवासी वार्ड संख्या-14, मां भारती नगर, कस्बा एवं थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments