#बस्ती_न्यूज
बस्ती में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में बस्ती सदर विधायक ने हरैया थाने में अज्ञात सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो प्रसारित किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई है। पुलिस के अनुसार, हरैया थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 28 अप्रैल को शाम करीब 7:24 बजे की बताई गई है। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी मांगी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल:बस्ती सदर विधायक ने अज्ञात यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












