Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएचसी परतावल में लापरवाही का वीडियो वायरल:इमरजेंसी में डॉक्टर न मिलने का...

सीएचसी परतावल में लापरवाही का वीडियो वायरल:इमरजेंसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, सीएचसी अधीक्षक बोलें – गलत तरीके से लिया गया वीडियो


महराजगंज के परतावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार सुबह अव्यवस्था का एक वीडियो वायरल हुआ है। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत में लाए गए एक मरीज को इमरजेंसी में डॉक्टर न मिलने के कारण उपचार नहीं मिल सका। यह घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब अर्जुन साहनी नामक युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी वार्ड में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई कंपाउंडर, जिससे मरीज को काफी देर तक चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल पाई। मरीज की माता रंभा देवी, पिता बहादुर साहनी और मामा राजू साहनी सहित अन्य परिजन काफी देर तक अस्पताल में सहायता का इंतजार करते रहे। जब कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। (दैनिक भास्कर ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।) वायरल वीडियो में अस्पताल की व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजनों ने इस मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है और इमरजेंसी में डॉक्टर तथा अन्य सहयोगी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब सफाई देने में जुटे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments