#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मुरली जोत में जर्जर सड़कों और टूटी नालियों से लोग परेशान हैं। इसी बदहाली को उजागर करते हुए कक्षा चार की छात्रा रिदा फातिमा ने जिलाधिकारी (डीएम) से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। वार्ड वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़कों की मरम्मत और नालियों की सफाई व मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। एक महिला ने बताया कि जर्जर सड़क पर फिसलकर उनके बेटे का हाथ टूट गया था। वार्ड निवासी सारिका प्रजापति ने बताया कि बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और बाइक फिसल जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क और नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है। वार्ड की सभासद रोली चौधरी ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है और बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छात्रा ने डीएम से की सड़क बनवाने की मांग:बस्ती के मुरली जोत वार्ड की बदहाल सड़कों का मुद्दा उजागर किया
RELATED ARTICLES












