Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नाव बस हादसे में कप्तानगंज के विजय कुमार की मौत:परिजन उन्नाव से...

उन्नाव बस हादसे में कप्तानगंज के विजय कुमार की मौत:परिजन उन्नाव से शव लाए, सरजू तट पर हुआ अंतिम संस्कार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फेरसहन निवासी 20 वर्षीय विजय कुमार की उन्नाव के आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में मौत हो गई। विजय दिल्ली में आर्मी कैंप की आउटसोर्सिंग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, आंधी-तूफान आने से ठीक पहले विजय कुमार ने अपने भाई अजय कुमार से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे आगरा एक्सप्रेसवे पर चढ़ चुके हैं। इसके कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया। परिवार को थाने से सूचना मिलने पर परिजन लखनऊ पहुंचे और उन्नाव के पोस्टमार्टम हाउस से लगभग दस हजार रुपये निजी खर्च कर शव को घर लाए। जैसे ही विजय कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी माता श्रीजना देवी और भाई अजय कुमार का बुरा हाल था। इस दुखद घड़ी में उपस्थित सभी ग्रामीणों की आंखें नम थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय कुमार एक मिलनसार और होनहार युवक थे। इतनी कम उम्र में उनकी असामयिक मृत्यु से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है। विजय कुमार का अंतिम संस्कार आज सुबह चादपुर स्थित सरजू नदी के तट पर विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान उनके भाई अजय कुमार, समाजसेवी कमलेश चौधरी, जयश्री, लालमन यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, संजय, संतोष यादव, डबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments