शोहरतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बभनी और लुचुईयाँ में 24 अप्रैल 2026 को ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ‘गाँव की समस्या, गाँव में समाधान’ था। बभनी में चौपाल की अध्यक्षता सचिव अजय भारतीया ने की, जबकि लुचुईयाँ में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सचिव रामस्वरूप गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा और विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया। बभनी में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग और बीमा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार और मसाला पाउडर जैसे गृह उद्योगों पर भी प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सचिव अजय भारतीया, बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला, डॉ. पवन मिश्रा, सचिव रामस्वरूप गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से बीरेंद्र प्रताप पुरी और दुर्गेश यादव, राजस्व निरीक्षक अरविंद चौबे, बीडीसी संजय मिश्रा, सफाई कर्मी राज बहादुर, घनश्याम, पंचगुलाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जैसे रामदेव, रामजीत, पार्वती देवी, केवलपाती, शिवपूजन, कुमकुम मिश्रा, सुरसती मिश्रा, घमालू और चैनमती आदि उपस्थित थे।
शोहरतगढ़ ब्लॉक में ग्राम चौपाल आयोजित:रोजगार, पेंशन व आवास योजनाओं पर ग्रामीणों को किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












