Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)देवापार में बिजली संकट से ग्रामीण नाराज:नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पर...

देवापार में बिजली संकट से ग्रामीण नाराज:नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पर चौबाह फीडर का घेराव

#बस्ती_न्यूज

नगर पंचायत नगर क्षेत्र के ग्राम देवापार में पिछले एक माह से खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को चौबाह फीडर का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व आई तेज आंधी के बाद क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा कई बार ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बार-बार बिजली कटौती के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से वे नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग यह कहकर टाल रहा है कि जिले में फिलहाल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। बिजली न मिलने से पेयजल, घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यापारों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में वेद प्रकाश गुरुजी, रामफूल, बजरंगी लाल, कुलदीप लाल, राम निहोर, अरुण भारती, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, भागचंद, राजेश वर्मा, लालजी वर्मा, विपिन, संजय, अजित, राजवंत सहित लगभग 35 से 40 ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments