Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:उपकेंद्र का घेराव, बोले-...

बस्ती में बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:उपकेंद्र का घेराव, बोले- ट्रांसफार्मर बढ़ाओ या आंदोलन झेलो

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पकड़ी छब्बर गांव में बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। लो-वोल्टेज से पंखे तक नहीं चल रहे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। शाम के समय वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पाते। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर सबसे ज्यादा असर ग्रामीणों के अनुसार, बिजली संकट का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। गर्मी और उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ओवरलोडिंग को बताया बड़ी वजह प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ उपभोक्ता बिना स्वीकृत लोड बढ़ाए एयर कंडीशनर और भारी विद्युत उपकरण चला रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और पूरे गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जेई से नहीं हो सका संपर्क ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के जेई अमित कुमार श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उपकेंद्र पर भी उनकी मौजूदगी नहीं मिली। ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने मांग की कि गांव के ट्रांसफार्मर की क्षमता तत्काल बढ़ाई जाए। साथ ही निर्धारित सीमा से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी नदीम खान, अयान, जगदंबा प्रसाद पांडेय, रवि अग्रहरी, जायद, गुलजार, शहनवाज, अरबाज, इजहार आलम, महताब आलम और रेहान खान सहित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments