बहराइच के मटेरा बाजार में लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से नाराज व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र, मटेरा के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने और विभागीय लापरवाही से आमजन व व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शासन के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की। यह धरना लगभग चार घंटे तक जारी रहा। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी समस्याएं सुनने और कोई ठोस आश्वासन देने के लिए विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।
बहराइच के मटेरा उपकेंद्र का ग्रामीणों ने किया घेराव:बिजली कटौती से परेशान लोग, 4 घंटे बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












