Homeजिला / लोकल (Local News)पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु...

पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या


कोलकाता।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पोस्ट-पोल हिंसा जारी है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य की सियासत में ऐसा खौफनाक अध्याय लिखा गया है, जिसने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। ताजा घटना में बुधवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका नाम चंद्रनाथ रथ बताया गया है। 
कई दिनों से रची जा रही थी साजिश
शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले, भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और पूर्व वायुसेना जवान चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पिछले तीन-चार दिनों से रची जा रही थी और हमलावर लगातार रथ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इस सनसनीखेज वारदात ने राज्य की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताबड़तोड़ बरसायीं गोलियां
मध्यमग्राम में सड़क पर सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात उस वक्त अंजाम दी गई जब बुधवार रात करीब 11 बजे चंद्रनाथ रथ कोलकाता से मध्यमग्राम लौट रहे थे। आरोप है कि बुधवार रात मध्यमग्राम में एक गाड़ी को घेर लिया गया और उस पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई गईं। चंद्रनाथ रथ लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।
सीने और पेट में कई गोलियां लगीं
हमले में रथ को सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गोलियां उनके दिल को चीरते हुए निकल गई थीं, जिसके कारण उनकी मौत हुई।
क्या सुवेंदु अधिकारी थे निशाने पर?
इस वारदात के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुवेंदु अधिकारी की जान लेने की साजिश थी। दरअसल, जिस सफेद स्कॉर्पियो को निशाना बनाया गया, वह अक्सर सुवेंदु के काफिले का हिस्सा रहती है। चंद्रनाथ रथ कोलकाता पर जब हमला हुआ, वे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार थे। इस गाड़ी पर ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा’ का बोर्ड लगा हुआ था। यह वही पहचान है जो आमतौर पर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की गाड़ियों की होती है। हमलावरों को शायद पक्की जानकारी थी कि सुवेंदु इसी रास्ते से गुजरने वाले हैं।
 
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments