HomeHealth & Fitnessनोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर...

नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

नोएडा । नोएडा में थाना जारचा में एक व्यक्ति ने गुरुवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने एआई के माध्यम से उसकी आपत्तिजनक फोटो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मां, बहन, पत्नी और बेटी के खिलाफ गंदे गंदे शब्दों का प्रयोग करते हुए मैसेज लिख रहा है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने गुरुवार काे बताया कि छोलस गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके गांव का रहने वाला आतिफ अली पुत्र फिरोज अली ने एआई के माध्यम से उसकी अश्लील फोटो तैयार की तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। पीड़ित के अनुसार आरोपित युवक पीड़ित की मां , बहन, बेटी और पत्नी के नाम से भी गंदे गंदे संदेश बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। आराेपित युवक की अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments