Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग लड़की के अपहरण-दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने दिकौली...

नाबालिग लड़की के अपहरण-दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने दिकौली नहर पुलिया के पास से पकड़ा


श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त रवि अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिकौली नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त रवि अहमद पुत्र बक्शीस अली उर्फ बहिर, निवासी ग्राम गोडरा राजा वीरपुर, थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती, थाना सोनवा में पंजीकृत मु0अ0सं0 061/2026 से संबंधित था। घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि 05 मई 2026 को उन्नाव निवासी वादिनी ने थाना सोनवा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी 05 मई 2026 को सुबह लगभग 05:00 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, जिसे रवि अहमद उर्फ रबिशाह बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस तहरीर के आधार पर थाना सोनवा में रवि अहमद के खिलाफ मु0अ0सं0 061/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहृता/पीड़िता और अभियुक्त को बरामद किया गया। वादिनी, गवाहों और पीड़िता के बयानों, घटनास्थल निरीक्षण, मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट तथा धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज बयानों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64(2)(M) बीएनएस और 5(L)/6 पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद, अभियुक्त रवि अहमद को 11 जून 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की गई और माननीय न्यायालय भिनगा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments