Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वार्ड बॉय का हार्ट अटैक से निधन:कप्तानगंज सीएचसी में 28 साल से...

वार्ड बॉय का हार्ट अटैक से निधन:कप्तानगंज सीएचसी में 28 साल से दे रहे थे सेवा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत वार्ड बॉय राम स्नेह का रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दमोदरपुर चिलमा निवासी राम स्नेह पिछले लगभग 28 वर्षों से सीएचसी कप्तानगंज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे अस्पताल परिसर स्थित उनके आवास पर उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार, डॉ. फरदीन अहमद और डॉ. राघवेंद्र वर्मा सहित अन्य डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर सहित हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने मीडिया से बात करते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम सभी ने अपने साथी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।” राम स्नेह के निधन की खबर से अस्पताल स्टाफ और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सोमवार को अस्पताल परिसर में दिवंगत कर्मचारी की याद में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। शोक स्वरूप सीएचसी में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर ओपीडी बंद रखी गई। श्रद्धांजलि सभा में फार्मासिस्ट रामजियावन, सियाराम चौधरी, शिवम, अवधेश, कनिष्ठ सहायक मंजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। राम स्नेह अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ मरीजों के प्रति भी उनका व्यवहार बेहद अच्छा था, जिसके चलते वह सभी के बीच काफी प्रिय थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments