Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज ब्लॉक परिसर में बंद पड़ा वाटर एटीएम:कई बार शिकायत के बाद...

महराजगंज ब्लॉक परिसर में बंद पड़ा वाटर एटीएम:कई बार शिकायत के बाद भी नहीं किया मरम्मत, जिम्मेदारी को लेकर विभागीय टालमटोल


महराजगंज सदर ब्लॉक परिसर में लगाया गया वाटर एटीएम इन दिनों खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच इसके बंद होने से ब्लॉक कार्यालय आने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए ब्लॉक पहुंचते हैं, लेकिन शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार ने आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर एटीएम लगवाया था, लेकिन लंबे समय से खराब पड़े इस उपकरण की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं, इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ने बताया कि उनके पास इसके लिए कोई बजट नहीं है। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी विकासखंड अधिकारी महराजगंज की बताई। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने प्रशासन से जल्द वाटर एटीएम को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments