Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)NH-730 पर ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर:बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर...

NH-730 पर ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर:बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रक जब्त किया


श्रावस्ती और बहराइच जनपद की सीमा के पास देर शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र स्थित अरकापुर निवासी राम सेवक (पुत्र मंगरे) अपनी पत्नी लाल बच्ची के साथ अपनी बेटी के घर से गांव लौट रहे थे। सीटकहना गांव के पास NH-730 हाईवे पर ट्रक संख्या UP 25 DT 1025 ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राम सेवक को मृत घोषित कर दिया। लाल बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिनगा स्थित मंत्री हाउस भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments