नासिरगंज के खेल मैदान पर चल रहे NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट (सीज़न-8) के चौथे मुकाबले में भानु प्रताप चक्रवर्ती XI ने गुल्ली XI नासिरगंज को 144 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस मैच में भानु प्रताप चक्रवर्ती XI ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भानु प्रताप चक्रवर्ती XI ने निर्धारित 8 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 196 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। सलामी बल्लेबाज नौशाद अली ने 34 गेंदों पर 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की शतकीय पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए नीरज कुमार ने भी 21 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत नाबाद 67 रन बनाए। गुल्ली XI के गेंदबाजों में गोलू ने 2 ओवर में 67 रन और सुधीर सैनी ने 2 ओवर में 55 रन दिए। 197 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुल्ली XI नासिरगंज की टीम शुरुआत से ही बिखर गई। भानु प्रताप चक्रवर्ती XI के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 5.2 ओवरों में महज 52 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुल्ली XI की ओर से केवल गोलू ने ही कुछ संघर्ष किया, जिन्होंने 11 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। उनके अलावा 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और 5 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। भानु प्रताप चक्रवर्ती XI की ओर से लवकुश और विशाल पासवान ने प्रभावी गेंदबाजी की। इस रिकॉर्ड जीत के साथ भानु प्रताप चक्रवर्ती XI ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
भानु प्रताप चक्रवर्ती XI ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर:श्रावस्ती में NCC नाइट क्रिकेट में गुल्ली XI को 144 रनों से हराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












