Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेमपिपरा रोड पुलिया की टूटी रेलिंग:हर दिन गुजर रहे लोग, विभाग अब...

खेमपिपरा रोड पुलिया की टूटी रेलिंग:हर दिन गुजर रहे लोग, विभाग अब तक बेखबर


महराजगंज जिले के वीर बहादुर नगर से खेमपिपरा रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया की टूटी रेलिंग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई है। लंबे समय से रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय निवासी सुभावती देवी, रामसूरत और दिनेश ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। रात के समय और बारिश में पुलिया की टूटी रेलिंग के कारण हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments