HomeHealth & Fitnessकोतवाली सदर पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की घटनाओं का अनावरण, शातिर...

कोतवाली सदर पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की घटनाओं का अनावरण, शातिर महिला समेत दो गिरफ्तार।

लखीमपुर-खीरी,21 मई(तरूणमित्र)। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में पुलिस टीम ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक महिला सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार 21 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित भार्गव पुत्र कौशल निवासी भगवन्तपुर थाना कमलापुर जनपद सीतापुर तथा शैल कुमारी पत्नी कपिल उर्फ राजकुमार पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त रोहित भार्गव के कब्जे से चोरी की एक सोने की चैन (जंजीर) तथा अभियुक्ता शैल कुमारी के कब्जे से एक सोने का पैंडल (हार) बरामद किया गया है। बरामद सामान कोतवाली सदर में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताया गया है।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला अभियुक्त शैल कुमारी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ सीतापुर, लखनऊ और खीरी जनपद के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता पहले भी कई घटनाओं में जेल जा चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला,एसआई धर्मेन्द्र बहादुर सिंह,कांस्टेबल अंकेश कुमार,महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी,महिला कांस्टेबल कविता आदि शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments