Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाली नहीं, सड़कों पर बह रहा पानी:सेमरहना टोला के ग्रामीणों ने की...

नाली नहीं, सड़कों पर बह रहा पानी:सेमरहना टोला के ग्रामीणों ने की जलनिकासी के व्यवस्था की मांग


रुधौली भावचक गांव के सेमरहना टोला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नालियों के अभाव और सफाई व्यवस्था की अनदेखी के कारण गांव के कई हिस्सों में गंदा पानी जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश के पानी के साथ-साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़कों और रास्तों पर जमा रहता है। नालियों का निर्माण न होने तथा मौजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण शत्रुधन, करमदानी, राममिल, उदयराज, सोनलाल गौतम, तुफानी और लालबहादुर ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई अभियान चलाने, नालियों का निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments