सिंदुरिया के मिठौरा विकासखंड स्थित नारायनपुर ग्राम सभा में सड़क और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव में सड़क किनारे नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है, जिससे सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद सड़क पर लगभग दस दिनों तक पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को इससे विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासी अवधेश गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता और गौरीशंकर प्रजापति ने बताया कि जलभराव के कारण कई बच्चे साइकिल से फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। अवधेश गुप्ता ने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधि इसी मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में मिठौरा ब्लॉक के बीडीओ राहुल सागर ने बताया कि धनराशि उपलब्ध होते ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नारायनपुर में बारिश से सड़क पर जलभराव:आवागमन बाधित, बच्चे चोटिल; ग्रामीणों ने समाधान मांगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












