अम्बेडकरनगर।: जलालपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा की माता आशा मिश्रा का निधन हो गया है। उनका आज शुक्रवार को दिन में लगभग 4:30 बजे निधन हुआ। वह 75 वर्ष की थीं।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि माता जी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।कांग्रेस नेता ने बताया कि माता जी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को वाराणसी में किया जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर में गंगा घाट पर होने की संभावना है।
सुनील मिश्रा कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे हैं और जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। जलालपुर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं।उनके परिवार में इस अपार शोक की घड़ी में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फोन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं स्थानीय लोगों का उनके आवास पर मालीपुर में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए तांता लगा है।
कांग्रेस पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने सुनील मिश्रा और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्र की माता आशा मिश्रा का निधन,शोक की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












