Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवाबगंज में तेज आंधी-बारिश से शादी का टेंट गिरा:बरातियों में मची अफरा-तफरी,...

नवाबगंज में तेज आंधी-बारिश से शादी का टेंट गिरा:बरातियों में मची अफरा-तफरी, आम की फसल को भारी नुकसान


गुरुवार रात नवाबगंज क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान एक शादी समारोह का टेंट गिर गया और दशहरी आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नवाबगंज कस्बे में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे रईस अहमद सिद्दीकी की बेटी की शादी में लगा टेंट और अन्य सामान तेज हवाओं में उड़ गया। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के दौरान बरातियों में अफरातफरी मच गई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने से पहले ही टेंट में बारिश का पानी भर गया। तेज आंधी के कारण दशहरी आम की फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। बड़ी संख्या में पेड़ों से कच्ची अमिया गिर गईं, जिससे बागबानों को बड़ा नुकसान हुआ है। बागबान अब्दुल कादिर, रशीद अहमद सलमानी और शफीक अहमद ने बताया कि अमिया गिरने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वे अपनी फसल को हुए नुकसान को लेकर चिंतित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments