सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा में गुरुवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में एएनएम के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एएनएम को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने प्रत्येक एएनएम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एएनएम को नियमित टीकाकरण सत्र स्थलों पर समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया। एआरओ मोहम्मद शाकिब ने जोर दिया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए और 0 से 5 साल के बच्चों का हेड काउंट सर्वे किया जाए। अधिकारियों ने एएनएम को नियमानुसार कार्य करने के बाद यू-विन पोर्टल पर लॉगिन करने और ई-कवच पोर्टल पर डेटा फीड करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और एचआरपी ड्यूलिस्ट के आधार पर सभी की जांच, लाइन लिस्टिंग, उपचार और टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच करने और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की पहचान कर उनकी विशेष देखभाल करने पर भी जोर दिया गया। एएनएम को गर्भवती महिलाओं का आयरन, कैल्शियम सेवन, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, बीपी, शुगर और पेट की जांच करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सभी विवरणों को पोर्टल पर अंकित करने को कहा गया। इस अवसर पर अल्पना मिश्रा, राजेश कुमार, शशि श्रीवास्तव, सायरा बानो, प्रीति मिश्रा, संध्या वर्मा, सोनी यादव, शशि बल, दिव्या श्रीवास्तव, गूंजा देवी, संगीता तिवारी और विपिन कुमार सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
बेवा अस्पताल पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक:अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने एएनएम को दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












