महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अरनहवा गांव में गन्ना काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरनहवा निवासी बुदिया देवी पत्नी अनुप भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की शाम उनके खेत में गन्ना गिरा हुआ था। उन्होंने अपने पट्टीदार अयोध्या से गन्ना काटने के लिए कहा था। बुदिया देवी का आरोप है कि गन्ना नहीं काटने का विरोध करने पर अयोध्या ने उनके और उनकी बेटी अन्तीमा के साथ लात-मुक्कों से मारपीट की। इस घटना में मां-बेटी दोनों को चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। बुदिया देवी ने 21 अगस्त को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में गन्ना विवाद में महिला और बेटी की पिटाई:पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES












