HomeHealth & Fitnessहाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में आक्रोश,वन विभाग पर...

हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में आक्रोश,वन विभाग पर लापरवाही का आरोप 

बिजनौर। के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चाठा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की निवासी ब्राह्मवती (47 वर्ष), पत्नी सुरेंद्र सैनी, सुबह करीब 6 बजे घर से कालू के डेरे पर दूध लेने जा रही थीं।

इसी दौरान एक हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही हाथी ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

सूचना मिलने पर मंडावली थाना पुलिस, जिसमें संजय यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल थे, तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अनुमति दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments