Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में पारिवारिक विवाद में महिला घायल:लाठी-डंडों से मारपीट, देवरानी और ससुर...

बहराइच में पारिवारिक विवाद में महिला घायल:लाठी-डंडों से मारपीट, देवरानी और ससुर पर आरोप


मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11, परवानी बाजार स्थित गुलालपुरवा मोहल्ले में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। सविता देवी पत्नी अश्वनी कुमार ने मोतीपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता सविता देवी ने अपनी देवरानी लक्ष्मी वर्मा और ससुर मुरली प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि इन दोनों ने मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सविता देवी के अनुसार, उनके पति दोनों पैरों से लाचार हैं और उनका बेटा ऋषभ अभी छह साल का है। वह अकेले ही घर का सारा काम संभालती थीं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में मोतीपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोंड ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments