श्रावस्ती जनपद के कटरा बाजार में शुक्रवार देर शाम एक महिला बंदर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान वह अपने घर की छत से नीचे गिर गईं। जानकारी के अनुसार, कटरा बाजार निवासी निर्मला देवी किसी काम से अपने घर की छत पर थीं। तभी अचानक एक आक्रामक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें धक्का दे दिया। बंदर के धक्के से निर्मला देवी छत से नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें एक निजी वाहन से इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल महिला का उपचार शुरू कर दिया है।
बंदर के हमले से महिला गंभीर घायल:इकौना में छत से गिरने पर अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












