HomeHealth & Fitnessलखनऊ पुलिस का सराहनीय काम: 54 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाई...

लखनऊ पुलिस का सराहनीय काम: 54 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाई मुस्कान

लखनऊ। राजधानी  में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल (दक्षिणी जोन) ने एक सराहनीय पहल करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। इस कार्रवाई से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने का अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के पर्यवेक्षण में टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइलों की लोकेशन विभिन्न जनपदों और राज्यों में ट्रैक की।

 ऐसे हुई बरामदगी

साइबर टीम ने संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर अलग-अलग स्थानों से कुल 54 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को बुलाकर वापस सौंप दिया गया। अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की।

पुलिस की अपील

लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं, जिससे जल्द से जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments