Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वाराणसी में खड़े ट्रक से टकराई एक्सयूवी, 6 श्रद्धालु घायल:बहराइच से विंध्याचल...

वाराणसी में खड़े ट्रक से टकराई एक्सयूवी, 6 श्रद्धालु घायल:बहराइच से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे, प्रयागराज हाईवे पर हादसा


वाराणसी में डंगहरिया गांव के सामने प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में बहराइच जिले के नानपारा निवासी राहुल सोनी, दीपक सोनी, अनिता सोनी, दिवाकर सोनी, श्रेया सोनी और कार चालक सुधाकर पांडेय शामिल हैं। हादसे की सूचना पर उपनिरीक्षक महेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त एक्सयूवी को हाईवे से हटवाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। वहीं, थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि कार सवार सभी लोग वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम जा रहे थे। दुर्घटना में सभी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है और उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments