श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में कथित जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इटवारिया चौराहे पर हुई इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान रामगढ़ी निवासी पवन कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पवन के अनुसार, वह इटवारिया चौराहे पर मोबाइल में गार्ड लगवाने गया था।आरोप है की वहां मौजूद भरत लाल नामक व्यक्ति कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी कर रहा था। पवन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि किसी व्यक्तिगत विवाद में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग न किया जाए। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर कुछ युवकों ने पवन का कॉलर पकड़ लिया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पवन कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि हमलावर संभवतः खनपुरवा और इटवारिया के निवासी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
युवक को लोहे की रॉड से पीटकर किया अधमरा:श्रावस्ती में जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करने पर हमला, पुलिस बोली- कार्रवाई होगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












