घुघली थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गबडुवा निवासी रघुनाथ चौधरी ने भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली निवासी विदेश भेजने वाले एजेंट मिस्टर उर्फ जियाउद्दीन पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। मामले में रविवार देर रात एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने भिटौली थाने में दिये अपने तहरीर में लिखा है कि अप्रैल 2025 में मैंने अपने लड़के सत्यवान चौधरी को विदेश भेजने के लिए भिटौली निवासी एजेंट मिस्टर उर्फ जियाउद्दीन को एक लाख साठ हजार रुपया दिया। अपने लड़के के साथ ही घुघली थाना क्षेत्र के ही पिपरा मुंडेरी निवासी नीरज चौधरी ने उक्त एजेंट को एक लाख सत्तर हजार रुपया दिया एवं बरगदवा माधोपुर निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने एक लाख पैंसठ हजार रुपया दिया।इन तीनों बेरोजगार युवको को उक्त एजेंट ने रूस भेजने के लिए बात किया था लेकिन उसने धोखे से किर्गिस्तान भेज दिया जहां पहुंचने के बाद उक्त तीनों लड़के बहुत परेशान हैं। तीनों लड़के बाद में 96, 96 हजार रुपया वहां देकर किसी तरह से कम कर रहे हैं। लड़कों ने बताया कि वहां काफी परेशानी हो रही है। एजेंट के हिसाब से काम नहीं मिला है। इसी बीच लगभग छः माह पहले चंद्रशेखर चौधरी वहां से अपने घर लौट आया। जब मैं एजेंट से मिला और अपनी शिकायत किया कि आपने धोखे से दूसरे देश क्यों भेज दिए। पहले तो उसने पैसा वापस करने के लिए स्वीकार किया था लेकिन इधर काफी दिनों से वह पैसा देने में आना-कानी कर रहा है। जब भी फोन किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाता है।यदि फोन उठाता है तो वह गाली गुप्ता देते हुए फोन पर ही जान से मारने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि लेनदेन का पूरा वीडियो रिकॉर्डिंग है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र में बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घुघली में विदेश भेजने के नाम पर 5लाख की ठगी:युवक ने एजेंट पर लगाया आरोप, पुलिस जांच जारी
Recent Comments
on Hello world!












