Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पयागपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा,...

बहराइच में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पयागपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, शिनाख्त नहीं


बहराइच जिले के पयागपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना गोरखपुर-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस के पयागपुर से गुजरने के दौरान हुई। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का वीडियोग्राफी कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ट्रेन में सवार था या उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments