सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में रविवार को राप्ती नदी में नहाते समय एक 18 वर्षीय युवक डूब गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग व नाविक युवक की तलाश में जुट गए। यह घटना डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी पुल के पूर्वी छोर पर स्थित गंगा माई झाल के पास हुई। आजाद नगर वार्ड नंबर 2 निवासी 18 वर्षीय सुहेल पुत्र अयलब अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सुहेल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से युवक की लगातार तलाश की जा रही है। डुमरियागंज पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंचकर सुहेल के शव की तलाश में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है।
डुमरियागंज में राप्ती नदी में डूबा युवक:नहाते समय हुआ हादसा, नाविक ने तलाश जारी की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












