Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच पहुंचे मंत्री अनिल राजभर:कहा- सालार मसूद दरगाह का होगा ASI सर्वे,...

बहराइच पहुंचे मंत्री अनिल राजभर:कहा- सालार मसूद दरगाह का होगा ASI सर्वे, PM-CM को पत्र लिखूंगा


प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा सर्वे कराए जाने की बात कही है। मंत्री राजभर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद बहराइच पहुंचे थे। नगर में चित्तौरा झील के निकट महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर ‘हर घर भगवा अभियान’ में शामिल होने के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। दरगाह में सूर्यकुंड के अस्तित्व को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करेंगे और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगे। मंत्री राजभर ने जोर देकर कहा कि दरगाह का एएसआई सर्वे अवश्य होगा। मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व में महाराजा सुहेलदेव की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने गाजी की मजार को सजाने का काम किया था। अनिल राजभर ने बताया कि आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया गया है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आकर उन्हें नमन करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments