पनियरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके आ रही थी, तभी नहर की पटरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनी बेटी के मुंडन संस्कार की तैयारियों के लिए मायके जा रही थी। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई निवासी धर्मेंद्र पासवान अपनी पत्नी रागिनी उर्फ रमनी के साथ उसके मायके ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के लाइन टोला जा रहे थे। मायके से लगभग एक किलोमीटर पहले धगरहवां से रजौड़ा खुर्द जाने वाली नहर की पटरी पर उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति धर्मेंद्र को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल रागिनी को तुरंत पनियरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मायके लाया गया। मृतका की छह माह की बेटी आराध्या का सोमवार, 8 जून को मुंडन संस्कार होना था। रागिनी इसी कार्यक्रम की तैयारी और निमंत्रण देने के लिए अपने पति के साथ मायके जा रही थीं। मृतका अपने पीछे चार बेटियां छोड़ गई हैं। इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में सड़क हादसा, महिला की मौत:मायके आते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












