#बस्ती_न्यूज
बस्ती में अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर स्थित रामरेखा पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग लोहे के पाइप लगाकर अस्थायी रूप से ठीक किया गया है। इस अस्थायी मरम्मत से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, यह पुल पर हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही का एक प्रमुख मार्ग है। ऐसे में, मानकों के अनुरूप मजबूत रेलिंग के बजाय केवल पाइप लगाकर किया गया यह इंतजाम लोगों का ध्यान खींच रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले पुल पर स्थायी और सुरक्षित सीमेंटेड रेलिंग लगाई जानी चाहिए थी। क्षेत्रवासियों ने कहा है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त रेलिंग को पूरी तरह से मानकों के अनुरूप नहीं बदला गया, तो श्रद्धालुओं और अन्य राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से स्थायी रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। और एक बोर्ड भी लगवाना चाहिए कि ये पुल सकरा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रामरेखा पुल पर टूटी रेलिंग की जगह पाइप लगाई:रामरेखा पुल पर टूटी रेलिंग की जगह पाइप लगाई, स्थायी रेलिंग मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES












