Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के युवक की बलरामपुर सड़क हादसे में मौत:बोलेरो ने बाइक सवार...

श्रावस्ती के युवक की बलरामपुर सड़क हादसे में मौत:बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर


श्रावस्ती जिले के सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना मंगलवार देर शाम बलरामपुर के तुलसीपुर-सिरसिया मार्ग पर विनवहिनी गांव के पास हुई। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण युवक सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और हेलमेट भी टूट गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पहले भिनगा और फिर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा मसहा कला निवासी 33 वर्षीय शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र शीतला प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनकी पत्नी करीब ढाई वर्ष से अपने मायके में रह रही थीं। शिवेंद्र कुमार इसी मामले से जुड़े मुकदमे की तारीख पर बलरामपुर गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस बोलेरो से यह हादसा हुआ, उसका पंजीकरण भी बलरामपुर जिले का है। इसी आधार पर परिवार इस घटना को संदिग्ध मान रहा है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिवेंद्र कुमार अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments