श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में सोमवार रात नेशनल हाईवे-730 पर एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र स्थित हवादा सतपेडिया निवासी 19 वर्षीय अमरेश मौर्या पुत्र ईश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ बाइक से इकौना क्षेत्र के टंडवा महंत बैदौरा में एक बरात में शामिल होने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, जयचंद्रपुर कटघरा के पास एक पिकअप वाहन को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से अमरेश मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अमरेश को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में बाइक की टक्कर से युवक घायल:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












